खाली गमला | Hindi Short Story

खाली गमला - Hindi Short Story

एक राजा को सुयोग्य व ईमानदार मंत्री की जरुरत थी| उसके दरबार में चाटुकारों की भरमार थी, जिससे राजा बहुत परेशान था| एक दिन राजा ने एक उपाय सोचा और सभी दरबारियों को बुलाकर राजा ने कहा - "मै चाहता हूं कि आप लोग मेरे लिए एक-एक पौधा लगाए| जिसका पौधा सबसे सुंदर और हरा-भरा होगा, उसे मै अपना मंत्री नियुक्त करूँगा| आप लोगो को बीज और गमले हम देंगे| आपको खाद और पानी देकर पौधा तैयार करना है और आपके पास सिर्फ एक महीने का समय है|

चापलूस दरबारी यह सुनकर प्रसन्न हो गए, क्योकि यह बहुत आसान काम था| सब अपने अपने पौधे में बीज डालकर रोज खाद और पानी देने लगे| सभी के मन में मंत्री पद का लालच था|

जब एक महीना पूरा हो गया, तो सभी अपने गमले लेकर दरबार में पहुचे| सभी के गमले सुंदर पौधों से सजे हुए थे, पर एक व्यक्ति का गमला खाली था और जिसे देखकर सभी हंस रहे थे| जब राजा ने मंत्री पद के लिए खाली गमले वाले व्यक्ति का नाम घोषित किया तो सभी चौक गए| तब राजा ने कहा - "मैंने आप सभी को जो बीज दिए थे, वे उबले हुए थे और तो वे उग ही नहीं सकते थे| आप सबने मुझे प्रसन्न कर मंत्री पद पाने के लिए लालच में बीज बदल दिए इससे मुझे बहुत दुःख हुआ|

वह राज्य कभी तरक्की नहीं कर सकता, जिसके दरबारी किसी भी तरह बस राजा को खुश करना चाहते हो तथा प्रजा और राज्य की भलाई कि और किसी का ध्यान ना हो| तो एक विशिष्ट व्यक्ति कि हित-पूर्ति से ज्यादा वरीयता बहुत से लोगो के कल्याण को देना चाहिए|

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Nice story...all the best for your new blog.

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सुंदर कहानी... बहुत-बहुत शुभकामनाएँ

    ReplyDelete